फिरोजाबाद के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह प्रमुख डॉ. नितिन मिश्र का गुम हुआ मोबाइल फोन सिरसागंज पुलिस ने सही सलामत बरामद कर उन्हें लौटा दिया। बता दें कि दीपावली से पहले डॉ. नितिन मिश्र का मोबाइल फोन सिरसागंज क्षेत्र के गुंजन रिसॉर्ट के पास गिर गया था। खोए हुए मोबाइल की वापसी पर प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया गया।