मनेर: ब्रह्मचारी गांव में अचानक आग लगने से चार झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गए
Maner, Patna | Jan 27, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी गांव में अचानक आग लगने के कारण चार झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया। हालांकि लोगों की सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मामला मंगलवार की दोपहर 3:55 के करीब के बताई गई। इधर समाजसेवी संतोष कुमार व पूर्व पंचायत समिति सदस्य विदेशी राय ने परिवार वालों से मिलकर दुख प्रकट किया है।