जसवंतनगर: जसवंतनगर सदर बाजार में अतिक्रमण व यातायात उल्लंघन पर कार्रवाई, सीओ आयुषी सिंह ने किया पैदल मार्च, कई वाहन पकड़े
जाम की गंभीर समस्या से निपटने के लिए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ सदर बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।