मस्तुरी: धान खरीदी को आसान बनाने के लिए निर्णायक कदम, धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध
प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। शनिवार दोपहर 3 बजे जिला प्रशासन ने बताया अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।