बालोद: जिला मुख्यालय के जय स्तम्भ चौक मे यातायात कार्यालय के सामने किया गया म्यूजिकल नाइट स्वीप कार्यक्रम का आयोजन
Balod, Balod | Apr 24, 2024 बालोद के जय स्तम्भ चौक मे यातायात कार्यालय के समाने म्युजिकल नाइट स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता कार्यक्रम रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम से सराबोर रहा। कार्यक्रम मे मतदाता जागरूकता पर आधारित भरथरी गीत, उड़ीसी नृत्य आदि की सुमधुर प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर जय स्तम्भ चौक से घड़ी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।