अंबाह: MLD कॉलोनी में गुड्डू सरपंच वाली गली के सूने मकान में चोरी, लैपटॉप समेत एक लाख का सामान गायब, CCTV फुटेज सामने आया
Ambah, Morena | Feb 10, 2025 थाना क्षेत्र के एमएलडी कॉलोनी में एक सूने घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर का ताला तोड़कर लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार गांव में गया हुआ था। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत आज सोमबार शाम 6 बजे थाने में दी गई है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।