खंडवा। प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत सुरगांव-निपानी औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य ने गति पकड़ ली है। नागचुन के पास स्थित इस क्षेत्र को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा लगभग छत्तीस करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12:30 को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण