कानपुर: मोती झील में कारगिल गेट पर 50 फीट बैनर पर महिलाओं ने सिंदूर से प्रधानमंत्री और भारतीय सेवा को दी बधाई
युग दधीचि देहदान संस्थान की ओर से आज मोतीझील स्थित कारगिल गेट पर महिलाओं ने 50 फीट के बैनर पर सिंदूर से प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय सेना को आपरेशन 'सिंदूर' के लिए बधाई दी। सिंदूर जो गिरा मांग से तो आग बन गया जैसे लेख भी लिखे विधायक नीलिमा कटियार ने शनिवार 1:30 बजे कहा कि भारतीय नारी का सिंदूर कितनी ताकत रखता है, इसका अंदाजा दुश्मन देश को लग चुका है।