महसी: सरयू नदी बौंडी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी तेज, अधिकारियों ने मौके का किया निरीक्षण
खैरीघाट थाना क्षेत्र में बह रही सरयू नदी में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होना है। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बौंडी घाट पर सरयू नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने का मार्ग सुगम किया जा रहा है। घाट को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे दुर्गा प्रतिमा आसानी से विसर्जित किया जा सके। बुधवार को तमाम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।।