बंधुआ के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है।