सिद्धार्थ नगर बैंक कॉलोनी में दबंग ने विकलांग युवक से चाकू दिखाकर मोबाइल छीना, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
सिद्धार्थ नगर बैंक कॉलोनी के पास चाकू दिखाकर दबंग लालू दुबे ने विकलांग जयप्रकाश द्विवेदी का मोबाइल छीन लिया । पहले भी दबंग लल्लू दुबे दबंगई से विकलांग जयप्रकाश से काफी पैसे ऐठ चुका है । घटना के बाद मंगलवार की दोपहर 1 बजे पीड़ित विकलांग जयप्रकाश कोलगवां थाने पहुंचा और घटनाक्रम की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दबंग लल्लू की तलाश कर रही है ।