कैथा व बाटेश्वरनगर के बहियार में हार्वेस्टर से धान की तैयारी करने के बाद किसान बड़े पैमाने पर धान की पराली को खेतों में आग लगाकर ही जला रहे हैं। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है और खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे भी कई किसानों ने अपने खेतों में ही धान फसल की पराली को आग लगाकर जला दिया। BAO ने जांच कर कारवाई करने की बात कही है।