देवसर: जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लोकसभा निर्वाचन, कलेक्टर ने जताया आभार
लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं सौंपे गए उत्तरदायित्व का ठीक से निर्वहन के कारण मतदान संपन्न हुआ।