जौनपुर: शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान को मारपीट कर किया घायल
जौनपुर में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर नाला में फेंककर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामला की जांच में जुट गई। दरअसल खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी खुर्शीद अनवर खान कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि रह चुके