सियरमऊ दीवान बाबा के पास सड़क हादसा, दो बाइक आपस में टकराई एक घायल सिलवानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा सामने आया। सागर–सिलवानी मार्ग पर सियरमऊ दीवान बाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार भोपाल से सियरमऊ लौट रहे नीतेश अहिरवार की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। नीतीश घायल हो गए।