सामाजिक न्याय संघर्ष समिति की बैनर तले प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इसमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 1.90 लाख रुपये लागत से आदमकद मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया। मुख्य संयोजक संजीव कुमार सिन्हा, उपसंयोजक वशिष्ठ पासवान व मंटू पासवान ने सदस्यों को संबोधित कर कहा कि संविधान निर्माता की मूर्ति से प्रेरणा मिलेगी। जिला पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त हो चुकी है।