पुलिस शहीद दिवस के मौके पर नागौर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में अनेक पुलिसकर्मी रक्तदाता बने। वहीं रक्तदान शिविर का एसपी मृदुल कच्छावा सहित पुलिस अधिकारियों ने अवलोकन भी किया। नागौर के एसपी ऑफिस ने मंगलवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।