अंबाह: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पाय का पुरा पुलिया पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Feb 18, 2026 गोठ परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे 16 वर्षीय नितेश पुत्र मुकेश सखबार को पाय का पुरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई और कान से खून बहने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे मुरैना रेफर किया गया।