हुज़ूर: भोपाल में होली और रंग पंचमी पर बंद रहेगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Huzur, Bhopal | Mar 21, 2024 भोपाल में शराब दुकानें होली और रंगपंचमी के दिन बंद रहेंगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 25 और 30 मार्च को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। हालांकि, भांग और भांग घोटा दुकानें खुली रहेंगी। कलेक्टर सिंह ने जिले की कानून एवं व्यवस्था को देखते हुए आज यह आदेश जारी किए हैं|