मोतिहारी: केसरिया क्षेत्र में हुए पेट्रॉल पम्प लूट काण्ड मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
हो रहे लगातार लूट की बरदात के बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर गहन जांच के दौरान एसएच 74 मार्ग के पीताम्बर चौक के समीप हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बिजधरी निवासी सोनू कुमार बताया जा रहा है।