बदायूं: सैजनी गांव के निकट ईरिक्शा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Oct 28, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव के निकट ईरिक्शा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें 17 वर्षीय अनमोल पुत्र पोशाकी व सोहेल पुत्र इश्ताक अहमद निवासी उसहैत घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।