कासगंज शहर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का असर देखा जा रहा है। जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोहरे को देखते हुए मथुरा बरेली हाइवे पर राजकोल्ड चौराहे पर पुलिस बल तैनात दिखा। पुलिस ने कोहरे के मद्देनजर संदिग्ध लोगों और वाहन चालकों की तलाशी ली। और वाहन चालकों को कोहरे से अलर्ट किया। जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे मिली।