बालोद जिले के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी विभागवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।