जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर नई बस्ती मोहल्ले के रहने वाले इदरीश खान पुत्र इस्माइल खान 29 10.2025 को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर अचेत अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। तो आज सोमवार को 3:10 पर इलाज के दौरान इदरीश खान की मौत हो गई।