कानपुर: कल्याणपुर थाने की पुलिस ने चोरी की एक बुलेट के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी ने प्रेस नोट के जरिए सोमवार 1:30बजे बताया कि, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनका नाम प्रशांत और शिवम है। दोनों के पास से एक चोरी की गई काली बुलेट भी बरामद हुई है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है।