भदोही: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भदोही कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 4 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भदोही पुलिस के द्वारा इन दिनों अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच सोमवार को भदोही कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 4 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लोकसभा चुनाव में किसी भी अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।