उदयपुर जिले के भटेवर पंचायत के खोखरवास में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बुधवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 15 दिसंबर प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इस आयोजन को लेकर गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिए जारहे है। ग्रामवासियों द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।