किशनगंज: नाहरगढ़ में गोवंश के अवशेष मिलने पर युवाओं ने किया धरना, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली नाहरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना से बजरंग दल और गोशाला संचालकों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में युवाओं ने मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश कर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।