मकर संक्रांति पर्व पर पहाड़ा वाली मां पांढरीपाठ देवी धाम में 14 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ। जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जहाँ दोपहर 2:00 बजे हवन-पूजन, गौपूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तो वही बच्चों के झूले व दुकानों में दिनभर चहल-पहल रही।