कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर गलत कार्रवाई कराई जा रही हैं। जिसके विरोध में भाजपा कार्यालय का आज घेराव करना था। लेकिन पुलिस ने उन्हें सोरों गेट चौकी पर रोक लिया। जिसके विरोध में धरना भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया है। जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली है।