धौलपुर: सागर पाड़ा इलाके में भैंस चराने जा रहे व्यक्ति पर हनी बैजर ने किया हमला, एक अन्य व्यक्ति पर भी की कोशिश
सागर पाड़ा इलाके में एक जंगली जानवर ‘हनी बैजर’ के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरे पर हमला करने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार सागर पाड़ा निवासी शिवनारायण पुत्र बावला सुबह भैंस चराने जा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे हनी बैजर ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साकिर खान नाम का व्यक्ति भी अपने खेतों की ओर जा र