सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह, शाम एवं रात का आलम काफी खतरनाक हो गया है। जनजीवन पर ब्यापक असर पड़ा है। कनकनी एवं कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है। शुक्रवार सुबह 7 बजे खेत-खलिहान के अलावा घरों पर ओस की बूंदे जमी नजर आयी। बर्फ का रूप ले रखीं थी। तापमान साढे तीन डिग्री रिकार्ड किया गया।