पंचकूला: जरूरतमंद की मदद करने पहुंचे गोपाल सुखोमाजरी, गढ़ी कोटाहा गांव में घर पर छत डालने के लिए की मदद
गढ़ी कोटाहा गांव में एक जरूरतमंद परिवार की मदद करने के लिए कालका विधानसभा से युवा नेता गोपाल सुखोमाजरी आगे आए हैं। गोपाल सुखोमाजरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पता चला था की गांव में एक जरूरतमंद परिवार हैं जिसके घर की छत गिरी हुई हैं और इस परिवार की आज तक सरकार या अन्य पार्टी के द्वारा कोई मदद नहीं की गई।