बुंडू: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट किया जा रहा है संचालित
Bundu, Ranchi | Mar 25, 2024 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट संचालित किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद कल्पना सोरेन ने गोंदा थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके नाम पर एक फर्जी ट्विटर एकाउंट सोशल मीडिया में संचालित किया जा रहा है।