तुलसीपुर: विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर समग्र विकास संस्थान द्वारा श्री राम इंटर कॉलेज बसंतपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
12 जनवरी रविवार दोपहर 1 बजे विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस के अवसर पर समग्र विकास संस्थान द्वारा श्री राम इंटर कॉलेज बसंतपुर में पढ़े युवा, बढ़े युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगित व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला।