बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में शराब पीने पर पत्नी ने की पति की पिटाई
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में में एक व्यक्ति को शराब पीना महंगा पड़ गया। व्यक्ति की पत्नी ने जमकर उसकी पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।