घोसी: घोसी प्रखंड में शनिवार तक धान अधिप्राप्ति शुरू नहीं हो सकी
सरकार के निर्देशानुसार 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति प्रारंभ हो चुका है। जिले में भी पैक्स के माध्यम से कुछ पंचायतो में धान की खरीद प्रारंभ भी हो चुकी है लेकिन घोसी प्रखंड मे शनिवार तक धान अधिप्राप्ति की शुरुआत नहीं हो पाई है। किसान द्वारा धान की कटनी में देर होने के कारण प्रखंड के सभी 10 पैक्स गोदाम खाली पड़े हैं। इस संदर्भ में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी