गढ़पुरा: गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गढबरकुरबा के पास बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
गढ़पुरा मझौल मुख्य पथ के गढ़बरकुरबा के समीप बोलेरो और स्कूटी के आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गढ़पुरा पंचायत के वार्ड 12 निवासी अमरनाथ सहनी का छोटा पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंचकर गढ़पुरा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय में दिया.