शाहपुरा: बीड़ के बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
बीड़ के बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु दूर-दराज़ से यहां पहुंचे और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तजन दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं और भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।