खलीलाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
SP के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर एंटी रोमियो टीमों द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं को बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा अधिकारों आत्मरक्षा के उपाय तथा हेल्पलाइन नंबर 1090 डायल 112,108,1098,1030 की जानकारी देते हुए पंप्लेट वितरित किए गए यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार की सायं 4:30 बजे दी है।