धार: धार में कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि सखी के लिए 5 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र धार में प्राकृतिक खेती विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कृषि विज्ञान केंद्र, धार के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.एस. चौहान के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।