जौनपुर: गुरुवार को सपा जनों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती मनाई
गुरुवार को दिन में 11 बजे ज़िला समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में देश के दो महापुरुषों लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मंगलम लॉन मियापुर में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने लौह पुरुष सरदार पटेल और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।