गुरुवार की पूर्वाहन सूरजगढ़ा थाना की पुलिस ने सूरजगढ़ा - लखीसराय NH 80 पर रतनुपुर पिपरिया टोला गांव के समीप से अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. अपराह्न 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर का चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. जब्त ट्रैक्टर को सूरजगढ़ा थाना लाया गया.