मेड़ता: कचहरी परिसर के एडीआर सेंटर में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित
Merta, Nagaur | Jul 9, 2024 राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु कचहरी परिसर के एडीआर सेंटर में न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वाति शर्मा ने लोक अदालत से जुड़ी जानकारियां दी।