मेड़ता: ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ,शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग,85 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित
Merta, Nagaur | Jul 7, 2024 मेड़ता सिटी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। आयोजन समिति के बिल्लू अंसारी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता जुल्फिकार अली और मोहम्मद रजा के जन्मदिन के मौके पर उनके मित्रों और सहयोगियों ने मेड़ता ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान कर दोनों को मुबारकबाद पेश कर एक मिसाल कायम की गई