पवई: आदिवासी बाहुल्य कल्दा में 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व निकाह समारोह का होगा आयोजन
Pawai, Panna | Nov 9, 2024 पवई जनपद पंचायत कार्यालय से आज दिनांक दोपहर 11 बजे जानकारी प्राप्त हुई की बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 9 दिसंबर को पवई जनपद पंचायत के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कल्दा में जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार एवं पवई विधायक प्रहलाद लोधी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।