पत्थलगांव नगर की आचार्य भरत बस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में चौथा विशाल हिंदू सम्मेलन उत्साह और समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। नगर को चार बस्तियों में विभाजित कर आयोजित इस श्रृंखला के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे हुए। सम्मेलन पूर्णतः राजनीति से मुक्त रहा और सभी समाजों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ से हुआ ।