सिरोंज: जिले के 516 किसानों ने 7141 क्विंटल मूंग समर्थन मूल्य पर बेची, स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 21 जुलाई
Sironj, Vidisha | Jul 20, 2024 विदिशा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का समर्थन मूल्य 8588 रुपए प्रति क्विटल की दर पर उपार्जन कार्य पांच केन्द्रो पर एक साथ किया जा रहा है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उपसंचालक केएस खपाड़िया ने बताया कि जिले में अब तक 516 किसानों के द्वारा 7141 क्विंटल मूंग का विक्रय किया जा चुका है।वहीं स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 21 जुलाई रविवार हे।