धामपुर: रेहड़ के एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मेरठ में उपचार के दौरान हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Oct 20, 2025 सोमवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ निवासी 37 वर्षीय सतेंद्र कुमार बाइक से मजदूरी करके जसपुर से घर लौट रहा था।सूत मिल व सेंट मेरी स्कूल के बीच एक मारुति वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया गया था मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।