जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने को लेकर जिला खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार शाम लगभग 4 बजे सेन्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध बालू से लदा बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का एक ट्रैक्टर जब्त किया गया।